img

काल सर्प दोष के यह हैं लक्षण और मात्र 5 उपाय...

Post by - Pt. Mukesh Paliwal

Share

kaal sarp yog | कालसर्प दोष के यह हैं लक्षण और मात्र 5 उपाय, जिसकी जन्म कुंडली में kaal sarp yog कालसर्प दोष है या जिनके हाथ से जाने-अनजाने सर्प की हत्या हुई हो, उनके जीवन में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आते हैं। जिनकी जन्म कुंडली नहीं है तो उन्हें केसे पता करें कि kaal sarp yog कालसर्प दोष है या नहीं, नीचे निम्नलिखित समस्याएं दी गई हैं उनमें से कोई एक भी होती है तो वे अपने आपको kaal sarp yog कालसर्प दोष से पीड़ित समझें तथा उपाय करें।

कालसर्प दोष के लक्षण :


1. व्यवसाय में हानि बार-बार होना।
2. अपनों से ठगा जाना।
3. अकारण कलंकित होना।
4. विवाह नहीं होना या वै‍वाहिक जीवन अस्त-व्यस्त होना।
5. बार-बार चोट-दुर्घटनाएं होना।
6. डरावने स्वप्न का बार-बार आना, नाग-नागिन बार-बार दिखना।
7. काली स्त्री, जो डरावनी हो या विधवा हो, उसको रोते हुए दिखना।
8. मृत व्यक्ति (पित्र भी हो सकते हैं) स्वप्न में कुछ मांगे।
9. गर्भपात होना या संतान होकर नहीं रहना।

कालसर्प दोष निवारण के उपाय :-



1. ताम्बे का नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर पूजन कर जल में बहाएं।

2. सपेरे से पैसे देकर नाग का जोड़ा लेकर उनका पूजन करके दूध पिलाकर, तक्षक की कथा सुने उसके बाद जंगल में छोड़ दें। (इसे नागबलि कहते हैं)

3. किसी ऐसे शिव मंदिर में, जहां शिवजी पर नाग नहीं हों, वहां ताम्बे या चांदी के नाग की प्रतिष्ठा करवायें।

4. सर्प गायत्री मंत्र से जप व हवन करें या करवाएं। 'ॐ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नौ सर्प प्रचोद्यात्।'

5. शिवजी को विजया (भंग), अर्क पुष्प, धतूर पुष्प, फल चढ़ाएं तथा दूध से रुद्राभिषेक करवाएं।

नोट :- अगर इन्हें नागपंचमी के दिन किया जाये तो अत्यधिक लाभ मिलता है|


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Allsearch.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।