img

खंडग्रास चंद्र ग्रहण 28, 29 अक्टूबर 2023

Post by - Pt. Mukesh Paliwal

Share

खंडग्रास चंद्र ग्रहण 28, 29 अक्टूबर 2023, इस चंद्र ग्रहण का सूतक समय 28 अक्टूबर को सायं 4 बजकर 5 मिनट से आरंभ हो जायेगा जो कि ग्रहण समाप्ति पर ही समाप्त होगा चंद्र ग्रहण का समय 29 अक्टूबर 2023 को रात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर आरंभ होगा और 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा

28 अक्टूबर 2023 को पूर्णिमा तिथि प्रातः 4 बजकर 17 मिनट से आरंभ हो रही है और पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 29 अक्टूबर को रात्रि 1 बजकर 53 मिनट पर हो रही है इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी |

सूतक में भोजन बनाना और भोजन करना निषेध माना गया है किंतु इसमें रोगग्रस्त और असमर्थजनों को प्रतिबंधित नही किया है | 28 अक्टूबर को सभी मंदिरों के पट सायंकालीन दर्शन के लिए बंद रहेंगे |

उदर में जिन महिलाओं के शिशु पल रहा हो उन्हें चाकू आदि से फल सब्जी तथा कैंची से वस्त्र आदि नही काटने चाहिए, ग्रहण काल को ईश्वर की आराधना में व्यतीत करें, प्रकृति के विरुद्ध आचरण का दुष्प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है |

यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका का पश्चिमी भाग को छोड़ कर संपूर्ण विश्व में दिखाई देगा| जहां ग्रहण दिखाई नही देता वहां सूतक के नियम मान्य नहीं होते |

राशियों पर ग्रहण का शुभ अशुभ प्रभाव
मेष, वृषभ, कन्या, मकर के लिए अशुभ
सिंह, तुला, धनु, मीन के लिए सामान्य
मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ के लिए शुभ सुखद

यह ग्रहण मेष राशि अश्वनी नक्षत्र पर हो रहा है इसलिए मेष राशि वालों के लिए अधिक कष्ट दायक होगा और जिस राशि के लिए अशुभ बताया गया है उन्हें ग्रहण नहीं देखना चाहिए|

इस ग्रहण से भारत के कई राज्यों में व इंग्लैंड, डेनमार्क, श्रीलंका, सीरिया, नेपाल, पोलैंड, फिलिपिंस व पूर्वी प्रांत में रोग होंगे, पशुओं में बीमारी होगी, झगड़े होंगे, प्रत्येक प्रकार के अन्न में मंदी, सरसों, अलसी, गुड, शक्कर, सोना, चांदी, घी, रुई, मसूर, खांड, रसदार पदार्थ में तेजी होगी|


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Allsearch.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।