img

Shri Krishna Janmashtami 2023 | कृष्ण जन्माष्टमी कब की मानी जायेगी ?

Post by - Pt. Mukesh Paliwal

Share

जन्माष्टमी 2023 तारीख:- Janmashtami 2023 Date: इस बार जन्माष्टमी को लेकर भी लोगों में कन्फ्यूजन है। 6 सितंबर को या 7 सितंबर को इस उलझन में सही निष्कर्ष नहीं निकल रहा तो बहुत से लोग 6 सितंबर की रात को तो कई लोग 7 सितंबर की रात्रि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे अब सही निर्णय पर पहुंचने के लिए हमें पंचांग को देखना होगा।

अष्टमी तिथि प्रारंभ :- अष्टमी तिथि 06 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर आरंभ हो रही है।

अष्टमी तिथि समाप्त :- अष्टमी तिथि का समापन 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा।

नोट : पंचांग भेद से तिथि घट-बढ़ में 2 या 3 मिनट का अंतर रहता है।

पंचांग में विवरण इस प्रकार है
6 सितंबर 2023 बुधवार रोहिणी नक्षत्र श्री कृष्ण जन्माष्टमी स्मार्त

7 सितंबर 2023 गुरुवार मृगशिरा नक्षत्र श्री कृष्ण जन्माष्टमी वैष्णव

वैष्णव जो हैं वह उदया तिथि को मानते हैं और स्मार्त पहले दिन वाली तिथि को ही मानते है और इनके नियम भी बहुत कड़े होते हैं तो आपको ही समझना है कि आपको कड़े नियम से करना है या साधारण, यहां काफी मतभेद है इसलिए इसमें ज्यादा गहराई में ना जाकर हम वैष्णव तिथि को ही लेते हैं जो कि उदया तिथि होती है, और श्री कृष्ण जन्मभूमि में भी 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी |

अतः 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी व्रत उत्सव मनाया जायेगा|

आशा करते है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी आप इस पोस्ट को शेयर भी कर सकते हैं धन्यवाद !
||जय श्री कृष्ण||


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Allsearch.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।