img

मालव्य राजयोग बनाएंगे गुरु - शुक्र

Post by - Pt. Mukesh Paliwal

Share

Shukra Gochar: 15 फरवरी 2023 से 3 राशियों के चमकेंगे सितारे, जहां डालेंगे हाथ, वहीं होगा मुनाफा क्योंकि 15 फरवरी को दैत्य गुरु शुक्र मीन में देव गुरु के साथ युति कर मालव्य राजयोग बनाएंगे और यह 3 राशियों के लिए सर्वाधिक शुभ रहेगा, 15 फरवरी 2023 को इन दोनों ही ग्रहों की मीन राशि में युति बनेगी। यह युति सभी राशियों के लिए शुभ रहेगी फिर भी 3 राशियों के लिए यह अत्यधिक शुभ फल देगी

आज के पंचांग के अनुसार वर्तमान में गुरु मीन राशि में स्थित है और शुक्र भी 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेगा यानी गोचर करेगा। शुक्र के मीन राशि प्रवेश करते ही गुरु-शुक्र की युति होगी और मालव्य राजयोग का निर्माण करेगी। मालव्य राजयोग अत्यन्त शुभ योग है और यह 3 राशियों को विशेष लाभ पहुंचाएगा जानिए वह 3 राशियां कौन सी हैं

1 - मिथुन राशि
गुरु शुक्र का यह योग मिथुन राशि वालों को कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदवा सकता है, व्यापारियों को अधिक लाभ वाले कई सौदे हाथ लगेंगे, वैवाहिक जीवन भी अनुकूल और सुखद रहेगा, विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे, घर में लग्जरी आइटम्स ला सकते हैं।

2 - धनु राशि
गुरु-शुक्र का यह योग धनु राशि वालों के लिए कई खुशखबरियां लेकर आएगा। व्यापारियों के लिए भी बिजनेस का विस्तार करने का समय है, परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों का प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

3 - मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी मिलने की आशा है। समाज में तथा कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे, किसी प्रोजेक्ट के लिए विदेशी निवेश भी मिल सकता है।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Allsearch.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।