img

Numerology Mulank 5 - मूलांक 5

Share

Numerology Mulank 5 - मूलांक 5 - जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 5. 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा। जानते हैं मूलांक 5 के बारे में, मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक हैं, अत: मूलांक 5 वाले जातकों का बुद्धिमान होना स्वाभाविक है साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति साहसी तथा कर्मशील होते हैं। ये चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते है और उनसे लड़कर विजय भी प्राप्त करते हैं, मूलांक 5 वाले जातक नयी नयी योजनाओ को क्रियान्वित कर लाभ कमाते हैं. ये व्यापार में रिस्क उठाने को सदैव तत्पर रहए है, एवं व्यापार में अपेक्षाकृत अधिकसफल रहते हैं, मूलांक 5 वाले जातक किसी विषय को लेकर अधिक समय तक चिंता नहीं करते और न ही अधिक समय तक प्रसन्न या दुखी होते हैं. ये परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढाल लेते हैं, मूलांक 5 वाले जातक में दूसरों को सम्मोहित करने का गुण भी होता है, ये दूसरो से मित्रता कर लेते हैं, एवं उनसे अपना काम भी निकलवा लेते हैं, ये किसी भी व्यक्ति को देखकर उसका मंतव्य भांप लेते हैं,

मूलांक 5 वाले जातक उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं, ये कई भाषाओं के ज्ञाता होते हैं यदि किसी कारण वश इनकी विद्या कम भी रह जाती है तो भी ये चतुर और बुद्धिमान ही कहलाते हैं, ये धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करते हैं।

मूलांक 5 वाले जातक नयी नयी खोजो से लाभ कमाते हैं. अतः इनको धन की कोई कमी नहीं होती ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी धनार्जन कर लेते हैं। यानी कि इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

मूलांक 5 वाले जातक सामान्यतय: बहन भाइयों और परिजनों के साथ सामान्य रिश्ता रखते हैं, ये मित्र जल्दी बना लेते हैं और उन्हें भूल भी जल्दी ही जाते हैं, मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है, मूलांक 1-3-4-5-7 और 8 वाले लोगों के साथ इनकी मित्रता देखी गई है।

मूलांक 5 वाले जातक मिलनसार होने के कारण इनके मित्र अधिक होते हैं, लेकिन मूलांक 5 वालों के प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते, ऐसा भी देखा गया है कि मूलांक 5 वाले कुछ लोगों के प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनते हैं, इन्हें जल्द ही एक प्रेम सम्बंध को छोड़कर दूसरे के तरफ़ खिचते हुए देखा गया है, कुछ मामलों में देखा गया है कि इनके दो विवाह की भी संभावनाए रहती हैं, आमतौर पर गृहस्थी सुखी रहती हैं लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

मूलांक 5 वाले जातक व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं, ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी शिक्षाविद, डाक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं, इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है।

मूलांक 5 वाले जातक को दिमागी शक्ति अधिक प्रयोग करने के कारण अधिकांश रोग लगते हैं, अनिद्रा, अंगों में पीड़ा, तनाव, बदहजमी, सिर दर्द, नाक व आंखों की तकलीफ़ हो सकती है।

इनके लिए मूलांक 5,14 व 23 तारीखे और शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार के दिन शुभ रहते हैं, रंगों में हरा, हल्का खाकी व सफेद रंग अनुकूल होते हैं।