img

10 tips for Vastu beneficial for every home

Share

वास्तु के 10 टिप्स हर घर के लिए फायदेमंद - 10 tips for Vastu beneficial for every home :- वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु संबंधी अज्ञान के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से पीड़ित और आर्थिक रूप से परेशान हो सकता है। वास्तु दोष घर में नकारात्मक उर्जा को बढ़ाता है और व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ उपायों को अगर आप करते हैं तो परेशानियों में काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में यदि रसोई घर (kitchen) हो तो उस रसोई घर (kitchen) के अंदर गैस चूल्हे को आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) में रख दें और रसोई के ईशान कोण में साफ बर्तन में जल भरकर रख दें तो आपके घर में धन की प्रॉब्लम दूर होगी और अटका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ेगी।

2. कमल आसन पर विराजमान लक्ष्मी जी तथा उनके हाथ से मुद्राएं गिर रही हों ऐसी फोटो घर के उत्तर दिशा में लगाएं, इससे घर में समृद्धि का वास होता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी की टंकी को छत पर पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए और इस दिशा को छत के अन्य भागों से ऊंचा रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के नियमानुसार यह बहुत ही शुभ होता है।

4. पश्चिम दीवार पर शनि यंत्र की विधिपूर्वक स्थापना करें, इससे शनिदेव की साढ़ेसाती या ढैय्या के दौरान संकट से मुक्ति मिलती है आपके जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होगा।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घर के दक्षिण पश्चिम भाग को ऊंचा रखते हैं तो शुभ होता है। घर में उन्नति और शांति का वास होता है। मकान के दक्षिण पश्चिम भाग में टीला या चट्टान हो तो यह बड़ा ही लाभदायी होता है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा के घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और नकारात्मक उर्जा के प्रवाह में कमी आती है। व्यवसाय या नौकरी में यह शुभ फल देने वाला होता है।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीच वाले हिस्से को हमेशा खाली रखें। अत्यधिक सामान को जब हम इस भाग में रखते हैं तो घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। अगर यहां सामान रखना ही हो तो कम मात्रा में रखें और यहां गंदगी ना होने दें।

8. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूरे घर में एक मुख्य दर्पण होना चाहिए, जिसे आप पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर लगा सकते हैं, विशेषकर उत्तर दिशा में दर्पण लगाने से आय और धन में वृद्धि होती है| घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कांच नहीं लगाएं|

9. काले घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। नाल का मुख नीचे की तरफ होना चाहिए, इससे बुरी नजर से बचाव होता है और घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।

10. वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम और किचिन एक दूसरे से चिपका हुआ नहीं होना चाहिए, इससे खर्च अधिक होता है, बाथरुम के नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए कांच के एक कटोरे में समुद्री नमक भरकर रखना चाहिए।

# Vastu Shastra Tips # वास्तुशास्त्र टिप्स # वास्तुशास्त्र # किचन का वास्तु # vastu tips for patient # vastu tips for mirror # vastu tips for kitchen # vastu tips for home # vastu tips # Vastu for Money # Vastu for Health # Vastu for bedroom # trendingwidget # top5storieswidget # vaastu fengshui News # vaastu fengshui News in Hindi # Latest vaastu fengshui News # vaastu fengshui Headlines